संगठित नफरत और विकास का विस्थापन: अंतर्राष्ट्रीय रिपोर्टों के परिप्रेक्ष्य में भारत का अध्ययन

Title

Organized Hate and Development-Induced Displacement: A Study of India in the Perspective of International Reports

Eastern Scientist | www.easternscientist.in
Print ISSN: 2581-7884 | ISSN-L: 2581-7884 | Volume II | Issue 35 | April–June 2026
REVIEW ARTICLE
डॉ.अचल पुलस्तेय1, डॉ.चतुरानन ओझा2
1 डॉ. अचल पुलस्तेय एक बहुविषयक विद्वान,स्वतंत्र शोधकर्ता, लेखक, चिंतक और लोक अध्येता हैं। उनका लेखन सामाजिक यथार्थ, सांस्कृतिक परिवर्तन और मानवीय चेतना के गहन विश्लेषण के लिए जाना जाता है।
2 स्वतंत्र शोधकर्ता, सामाजिक-राजनैतिक कार्यकर्ता, लेखक, विचारक, सह-संयोजक — समान शिक्षा अधिकार मंच, उत्तर प्रदेश यूनिट
*Corresponding Author:Email:pulastey1008@gmail.com
DOI :

Abstract

This research paper examines the emergence of organized hate, communal polarization, and developmental displacement in India through the perspective of recent international human rights reports published by organizations such as India Hate Lab, USCIRF, Human Rights Watch, and Amnesty International. The study argues that hate speech and communal violence in India are no longer isolated social incidents but have evolved into an organized socio-political mechanism supported by digital propaganda, media narratives, and selective legal enforcement.
The paper highlights how religious minorities, particularly Muslims and Christians, along with Dalits and Adivasis, have increasingly become targets of hate campaigns, discriminatory laws, forced demolitions, and state-backed actions. It critically evaluates the phenomenon of “Bulldozer Justice,” where demolition drives and eviction campaigns disproportionately affect marginalized communities, resulting in mass displacement, homelessness, and economic insecurity.
In addition, the study investigates the impact of large-scale development projects in regions such as Hasdeo Aranya, Singrauli, Assam, Odisha, and the Nicobar Islands. It argues that mining, industrial expansion, and infrastructure projects often lead to the dispossession of indigenous populations, ecological destruction, and cultural erosion. The discourse of “development” is therefore analyzed as a political instrument that frequently operates alongside organized hate to justify exclusion and displacement. The paper concludes that the increasing normalization of hate speech, the use of stringent laws against dissenters, and the forced displacement of vulnerable communities collectively represent a serious challenge to India’s democratic, constitutional, and pluralistic foundations. It emphasizes the urgent need for social harmony, protection of civil liberties, and inclusive development policies to safeguard democratic values and human rights in India.

Keywords:Organized Hate, Hate Speech, Bulldozer Justice, Communal Violence, Human Rights, Developmental Displacement, Adivasis, Minorities, Democratic Crisis, India.

सारांश

हाल के वर्षों में भारत में बढ़ती सांप्रदायिकता, संगठित नफरत, बुलडोज़र न्याय, और विकास परियोजनाओं के नाम पर आदिवासी एवं अल्पसंख्यक समुदायों के विस्थापन को लेकर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों एवं शोध संस्थानों ने गंभीर चिंताएँ व्यक्त की हैं। यह शोधपत्र अमेरिका स्थित संस्थाओं जैसे India Hate Lab, USCIRF, Human Rights Watch तथा अन्य मानवाधिकार रिपोर्टों के आधार पर भारत में उभरते “Organized Hate” अर्थात संगठित नफरत के स्वरूप का विश्लेषण करता है। अध्ययन में यह स्पष्ट होता है कि नफरत केवल भाषणों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक राजनीतिक-सामाजिक तंत्र के रूप में कार्य कर रही है, जिसके माध्यम से अल्पसंख्यकों, आदिवासियों और वंचित समुदायों को लक्षित किया जा रहा है।

मुख्य शब्द: संगठित नफरत, बुलडोज़र न्याय, आदिवासी विस्थापन, हेट स्पीच, विकास, मानवाधिकार, सांप्रदायिकता

प्रस्तावना

विविधता में एकता-लोकतांत्रिक भारत की नींव है। जिसका निर्माण ही विविध संस्कृतियों, धर्मों, मतो, जातियों, भाषाओँ के सह अस्तित्व व समुच्चय के रूप में हुआ है। किंतु हालिया अंतर्राष्ट्रीय रिपोर्टों में भारत को “Centre of Organized Hate” अर्थात संगठित नफरत का केंद्र कहा जा रहा है। यह स्थिति केवल सामाजिक तनाव का परिणाम नहीं, बल्कि एक संगठित राजनीतिक-सांस्कृतिक प्रक्रिया का संकेत देती है। वर्तमान अध्ययन का उद्देश्य यह समझना है कि किस प्रकार नफरती भाषण, सांप्रदायिक ध्रुवीकरण, कठोर कानूनों का चयनात्मक प्रयोग, तथा विकास परियोजनाओं के नाम पर विस्थापन,सभी मिलकर लोकतांत्रिक और संवैधानिक ढांचे को प्रभावित कर रहे हैं।

2. अध्ययन की पद्धति

यह शोध गुणात्मक (Qualitative) एवं वर्णनात्मक (Descriptive) पद्धति पर आधारित है। अध्ययन के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार रिपोर्टों, स्वतंत्र शोध संस्थानों के दस्तावेजों तथा सामाजिक-राजनीतिक घटनाओं के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया है। विशेष रूप से USCIRF, India Hate Lab, Amnesty International तथा अन्य वैश्विक संगठनों की रिपोर्टों, जनसंचार माध्यमों से प्राप्त सूचनाओं को आधार बनाया गया है।

3. संगठित नफरत का उभार

इन नफरती अभियानों का मुख्य लक्ष्य मुस्लिम, ईसाई, दलित और आदिवासी समुदाय रहे हैं। मुस्लिम समुदाय को नागरिकता, वक्फ और हिजाब जैसे मुद्दों के माध्यम से निशाना बनाया गया, जबकि ईसाई समुदाय को धर्मांतरण विरोधी कानूनों के तहत उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। वहीं दलित समुदाय को सामाजिक बहिष्कार, जातीय हिंसा और संस्थागत भेदभाव के माध्यम से लगातार हाशिए पर धकेला गया। आदिवासी समुदायों को “विकास”, खनन और सुरक्षा अभियानों के नाम पर उनकी जल-जंगल-जमीन से बेदखल किया गया तथा कई क्षेत्रों में उन्हें “नक्सली” या “विकास विरोधी” कहकर दमन का शिकार बनाया गया।

4. हेट स्पीच का इकोसिस्टम

अंतर्राष्ट्रीय रिपोर्टें बताती हैं कि भारत में नफरत का एक संगठित “इकोसिस्टम” विकसित हो चुका है। इसमें सोशल मीडिया आईटी सेल, कुछ टेलीविजन चैनल, और राजनीतिक संरक्षण प्राप्त समूह प्रमुख भूमिका निभाते हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से कुछ ही मिनटों में सांप्रदायिक संदेश करोड़ों लोगों तक पहुँचाए जाते हैं। टीवी बहसों में धार्मिक ध्रुवीकरण को “राष्ट्रवाद” के रूप में प्रस्तुत किया जाता है। दूसरी ओर, प्रभावशाली व्यक्तियों द्वारा दिए गए नफरती भाषणों पर कानूनी कार्रवाई की कमी इस प्रवृत्ति को और प्रोत्साहित करती है।

5. कठोर कानून और दमन की राजनीति

रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि विरोध प्रदर्शनों तथा सामाजिक आंदोलनों से जुड़े लोगों पर कठोर कानूनों — जैसे UAPA और NSA — का प्रयोग बढ़ा है। आंकड़ों के अनुसार लगभग 3,500 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया। 400 से अधिक व्यक्तियों पर UAPA/NSA जैसे कठोर कानून लगाए गए। धर्मांतरण विरोधी कानूनों के तहत सैकड़ों ईसाई और मुस्लिम नागरिकों को जेल भेजा गया। यह स्थिति लोकतांत्रिक असहमति और नागरिक स्वतंत्रता पर गंभीर प्रश्न खड़े करती है।

6. बुलडोज़र न्याय-सुन्दरीकरण,विकास और विस्थापन

हाल के वर्षों में सुन्दरीकरण, स्मार्ट सिटी, अवैध अतिक्रमण हटाओ तथा विकास जैसे अभियानों के नाम पर चलाए गए बुलडोज़र अभियानों ने भारत में विस्थापन की एक नई सामाजिक त्रासदी को जन्म दिया है। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार रिपोर्टों के अनुसार वर्ष 2025–26 के दौरान इन कार्रवाइयों ने हजारों गरीब, अल्पसंख्यक, दलित, आदिवासी और श्रमिक परिवारों को बेघर कर दिया।
अध्ययन में उल्लेख है कि इस अवधि में लगभग 1,200 से अधिक घरों और दुकानों को ध्वस्त किया गया, जबकि 45 से अधिक बस्तियाँ प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हुईं। इन अभियानों के परिणामस्वरूप लगभग 20,000 से अधिक लोग विस्थापन और आजीविका संकट का शिकार बने। विशेष रूप से दिल्ली, नूंह, हल्द्वानी, असम तथा अन्य क्षेत्रों में हुई कार्रवाइयों को मानवाधिकार संगठनों ने “बुलडोज़र न्याय” की संज्ञा दी है।
रिपोर्टों में यह भी रेखांकित किया गया है कि इन अभियानों का प्रभाव केवल शहरी अल्पसंख्यक, झोपड़ पट्टियों,मलिन बस्तियों तक सीमित नहीं रहा, बिहार को गाँवों में दलित बस्तियों, आदिवासी क्षेत्रों में विकास परियोजनाओं के नाम पर आदिवासी समुदायों का बड़े पैमाने पर विस्थापन भी हुआ। छत्तीसगढ़ के हसदेव अरण्य, ओडिशा के खनन क्षेत्र, सिंगरौली, असम, निकोबार तथा अरुणाचल प्रदेश जैसे इलाकों में खनन, औद्योगिक कॉरिडोर, बांध, एयरपोर्ट और आधारभूत संरचना परियोजनाओं के लिए हजारों आदिवासी परिवारों को उनकी पुश्तैनी जमीनों से बेदखल किया गया।
इन क्षेत्रों में “विकास” का अर्थ केवल प्राकृतिक संसाधनों का दोहन नहीं, बल्कि आदिवासी संस्कृति, सामुदायिक जीवन, जंगल और पारंपरिक आजीविका का विघटन भी है। अनेक मामलों में पेसा कानून, वनाधिकार कानून तथा ग्रामसभाओं की सहमति जैसी संवैधानिक प्रक्रियाओं की अनदेखी किए जाने के आरोप सामने आए हैं।
सबसे गंभीर प्रश्न यह है कि जिन लोगों को उजाड़ा गया, वे बाद में कहाँ गए, किस स्थिति में जीवन जी रहे हैं, और उन्हें पुनर्वास, रोजगार, शिक्षा तथा स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएँ मिलीं या नहीं — इस पर कोई स्पष्ट और पारदर्शी सरकारी आँकड़ा उपलब्ध नहीं है। विस्थापन के बाद बड़ी संख्या में लोग अस्थायी शिविरों, सड़कों के किनारे, झुग्गियों या दूसरे शहरों में असुरक्षित श्रम की स्थिति में जीवन बिताने को मजबूर हो जाते हैं। विशेष रूप से महिलाएँ, बच्चे और बुजुर्ग सबसे अधिक असुरक्षा और मानवीय संकट का सामना करते हैं।
यह प्रशासनिक रवैया भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत गारंटीकृत ‘आवास और आजीविका के अधिकार’ पर सीधा प्रहार करता है। Olga Tellis v. Bombay Municipal Corporation में सर्वोच्च न्यायालय ने स्पष्ट किया था कि आजीविका का अधिकार, जीवन के अधिकार का अनिवार्य हिस्सा है। यदि किसी व्यक्ति को उसकी झुग्गी, पटरी-फेरी या दुकान से बिना उचित कानूनी प्रक्रिया के बेदखल किया जाता है, तो यह उसके गरिमापूर्ण जीवन जीने के अधिकार का उल्लंघन है। इसी प्रकार Sudama Singh Case तथा Ajay Maken Case में भी न्यायालयों ने यह रेखांकित किया कि किसी भी जबरन बेदखली से पूर्व प्रभावित लोगों का विधिक सर्वेक्षण, पर्याप्त पूर्व सूचना तथा पुनर्वास सुनिश्चित करना राज्य का संवैधानिक दायित्व है।

जब बिना पर्याप्त सुनवाई, अपील या पुनर्वास की व्यवस्था के किसी व्यक्ति का आशियाना जमींदोज कर दिया जाता है, तब यह केवल भवनों का ध्वंस नहीं होता, बल्कि संविधान की मूल आत्मा—न्याय, समानता और गरिमा—को भी आघात पहुँचता है। इस प्रकार सुन्दरीकरण और विकास की वर्तमान अवधारणा एक ऐसे मॉडल को सामने लाती है, जिसमें शहरों और संसाधनों को कॉरपोरेट एवं उच्चवर्गीय हितों के अनुरूप ढाला जा रहा है, जबकि गरीब, आदिवासी और हाशिए के समुदायों को अदृश्य बना दिया जाता है। बुलडोज़र यहाँ केवल मकानों को नहीं गिराता, बल्कि नागरिकता, स्मृतियों, सांस्कृतिक पहचान और संवैधानिक अधिकारों को भी ध्वस्त करता है।

7. विकास परियोजनायें और आदिवासी विस्थापन

शोध का एक महत्वपूर्ण निष्कर्ष यह है कि समकालीन भारत में “विकास” की अवधारणा केवल आर्थिक प्रगति तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि अनेक मामलों में यह विस्थापन, संसाधनों की लूट और हाशिए के समुदायों के निष्कासन का माध्यम बनती दिखाई देती है। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार रिपोर्टों और पर्यावरणीय अध्ययनों के अनुसार खनन, औद्योगिक परियोजनाएँ, बांध, कॉरिडोर, एयरपोर्ट तथा आधारभूत संरचना विस्तार के नाम पर आदिवासी समुदायों को उनकी जल-जंगल-जमीन से लगातार बेदखल किया जा रहा है।
इन परियोजनाओं का सबसे अधिक प्रभाव उन समुदायों पर पड़ा है जिनका जीवन, संस्कृति और अस्तित्व सीधे प्रकृति तथा सामुदायिक संसाधनों पर निर्भर है। विस्थापन केवल घर खोने की घटना नहीं, बल्कि सांस्कृतिक स्मृतियों, पारंपरिक ज्ञान, सामाजिक संरचना और आत्मनिर्भर जीवन-पद्धति के विघटन की प्रक्रिया भी है।

7.1 हसदेव अरण्य: जंगल, कोयला और विस्थापन

छत्तीसगढ़ का हसदेव अरण्य क्षेत्र भारत के सबसे समृद्ध वन क्षेत्रों में माना जाता है, जिसे “मध्य भारत के फेफड़े” के रूप में भी वर्णित किया जाता है। रिपोर्टों के अनुसार यहाँ कोयला खनन परियोजनाओं के विस्तार हेतु लाखों पेड़ों की कटाई और हजारों आदिवासी परिवारों के विस्थापन की प्रक्रिया तेज हुई है।
स्थानीय समुदायों का आरोप है कि ग्रामसभाओं की सहमति, पेसा कानून और वनाधिकार कानून जैसी संवैधानिक व्यवस्थाओं की अनदेखी की गई। आदिवासी समुदायों के लिए जंगल केवल संसाधन नहीं, बल्कि उनकी संस्कृति, आस्था और जीवन का आधार है। ऐसे में खनन परियोजनाएँ उनके सामाजिक अस्तित्व पर प्रत्यक्ष आघात के रूप में देखी जा रही हैं।

7.2 असम और बेदखली

असम में “अतिक्रमण हटाओ” अभियानों के तहत हजारों परिवारों को बेघर किए जाने की घटनाएँ दर्ज की गईं। रिपोर्टों के अनुसार इन कार्रवाइयों से प्रभावित लोगों में बड़ी संख्या अल्पसंख्यक और आदिवासी समुदायों की थी।
इन अभियानों में बुलडोज़र कार्रवाई, पुलिस बल की तैनाती और त्वरित निष्कासन ने मानवीय संकट को और गहरा किया। अनेक परिवारों के सामने पुनर्वास, भोजन, शिक्षा और रोजगार का संकट उत्पन्न हुआ, जबकि विस्थापित लोगों की वर्तमान स्थिति पर पर्याप्त सरकारी सूचना उपलब्ध नहीं है। यह प्रश्न महत्वपूर्ण है कि जिन समुदायों को “अतिक्रमणकारी” घोषित कर बेदखल किया गया, उनके पुनर्वास और मानवीय अधिकारों की जिम्मेदारी कौन लेगा।

7.3 निकोबार परियोजना: पारिस्थितिकी और जनजातीय अस्तित्व का संकट

ग्रेट निकोबार परियोजना को कई अंतर्राष्ट्रीय रिपोर्टों में “पारिस्थितिकी नरसंहार” (Ecological Genocide) के रूप में वर्णित किया गया है। यह परियोजना विशाल बंदरगाह, एयरपोर्ट और अन्य आधारभूत संरचनाओं के निर्माण से जुड़ी है, जिसके कारण हजारों एकड़ वर्षावनों तथा जैव-विविधता पर गंभीर खतरा उत्पन्न हुआ है। साथ ही, शोम्पेन और निकोबारी जैसी आदिम जनजातियों के अस्तित्व और सांस्कृतिक पहचान पर भी संकट मंडरा रहा है। आलोचकों के अनुसार यह परियोजना विकास और पर्यावरणीय न्याय के बीच बढ़ते टकराव का उदाहरण है।

7.4 सिंगरौली, नियमगिरि और ओडिशा: संसाधनों की राजनीति

सिंगरौली, नियमगिरि और क्योंझर जैसे क्षेत्र भारत की खनिज संपदा के प्रमुख केंद्र हैं। रिपोर्टों में उल्लेख है कि खनन और ऊर्जा परियोजनाओं के लिए आदिवासी समुदायों को बड़े पैमाने पर विस्थापित किया गया।
सिंगरौली, जिसे “ऊर्जा राजधानी” कहा जाता है, वहाँ दशकों से जारी खनन और तापीय परियोजनाओं ने स्थानीय समुदायों को प्रदूषण, गरीबी और विस्थापन के दुष्चक्र में धकेल दिया है। इसी प्रकार ओडिशा के नियमगिरि और क्योंझर क्षेत्रों में खनिज दोहन के लिए आदिवासी गांवों को खाली कराने तथा विरोध करने वाले कार्यकर्ताओं पर दमनात्मक कार्रवाइयों के आरोप सामने आए हैं।
इन क्षेत्रों में विकास का लाभ मुख्यतः कॉरपोरेट और औद्योगिक ढांचे को प्राप्त हुआ, जबकि स्थानीय समुदायों को अपनी भूमि, आजीविका और सांस्कृतिक पहचान खोनी पड़ी।

8. पूर्वोत्तर भारत: विकास बनाम अस्तित्व

पूर्वोत्तर भारत में विकास परियोजनाओं और सामुदायिक अस्तित्व के बीच संघर्ष एक गंभीर सामाजिक-राजनीतिक प्रश्न के रूप में उभरा है। असम और अरुणाचल प्रदेश में एयरपोर्ट, सड़क और सामरिक आधारभूत संरचना परियोजनाओं के लिए बड़े पैमाने पर भूमि अधिग्रहण तथा विस्थापन दर्ज किया गया।

8.1 डोलू चाय बागान: विकास की कीमत

असम के कछार जिले में सिलचर हवाई अड्डे के विस्तार के लिए डोलू चाय बागान के लाखों चाय पौधों को नष्ट किया गया। रिपोर्टों के अनुसार लगभग 2,500 से अधिक चाय श्रमिकों की आजीविका प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हुई।
यह केवल आर्थिक संकट नहीं था, बल्कि पीढ़ियों से चाय बागानों से जुड़े श्रमिक समुदायों के सामाजिक जीवन और श्रम-संस्कृति का भी विघटन था। आलोचकों ने इसे “कॉरपोरेट विकास बनाम श्रमिक अस्तित्व” का उदाहरण माना है।

8.2 अरुणाचल प्रदेश: सांस्कृतिक विस्थापन

अरुणाचल प्रदेश में सामरिक और आधारभूत संरचना परियोजनाओं के लिए सामुदायिक जमीनों के अधिग्रहण को “सांस्कृतिक विस्थापन” के रूप में देखा गया है।
यहाँ विस्थापन का अर्थ केवल मकानों का टूटना नहीं, बल्कि स्वदेशी पहचान, पारंपरिक जीवन-पद्धति और सामुदायिक संरचना का विघटन भी है। चकमा, हाजोंग तथा अन्य स्थानीय जनजातियों के बीच यह आशंका गहरी हुई है कि विकास परियोजनाएँ उनकी सांस्कृतिक निरंतरता को समाप्त कर सकती हैं।

8.3 विकास बनाम अस्तित्व की बहस

पूर्वोत्तर भारत के उदाहरण यह स्पष्ट करते हैं कि वर्तमान विकास मॉडल में स्थानीय समुदायों की सहमति, पर्यावरणीय संतुलन और सांस्कृतिक अधिकारों को अक्सर गौण माना जाता है। विकास की परियोजनाएँ राज्य और कॉरपोरेट हितों के अनुरूप निर्मित होती हैं, जबकि विस्थापन और असुरक्षा का बोझ स्थानीय समुदायों को उठाना पड़ता है।
सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न यह है कि जिन लोगों को उनकी जमीनों और बस्तियों से हटाया गया, उनके पुनर्वास, सामाजिक सुरक्षा और भविष्य के जीवन की स्थिति पर पर्याप्त सार्वजनिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। इस प्रकार “विकास” का विमर्श केवल आर्थिक प्रगति का प्रश्न नहीं रह जाता, बल्कि यह न्याय, मानवाधिकार और अस्तित्व के प्रश्न से भी जुड़ जाता है।

(ध्वंस-विस्थापन सारिणी)

क्रमांक क्षेत्र / शहर राज्य परियोजना / कार्रवाई प्रभावित समुदाय विस्थापन / प्रभाव प्रमुख मुद्दे
1 हसदेव अरण्य छत्तीसगढ़ कोयला खनन परियोजनाएँ आदिवासी समुदाय हजारों परिवार प्रभावित जंगल कटाई, पेसा व वनाधिकार कानून की अनदेखी
2 सिंगरौली मध्य प्रदेश / उत्तर प्रदेश ऊर्जा एवं खनन परियोजनाएँ आदिवासी एवं ग्रामीण समुदाय लगातार विस्थापन प्रदूषण, भूमि अधिग्रहण, आजीविका संकट
3 नियमगिरि ओडिशा बॉक्साइट खनन डोंगरिया कोंध आदिवासी गाँवों पर खतरा सांस्कृतिक और धार्मिक अस्तित्व का संकट
4 क्योंझर ओडिशा लौह अयस्क खनन आदिवासी समुदाय भूमि से बेदखली पुलिस दमन, खनिज दोहन
5 ग्रेट निकोबार अंडमान-निकोबार मेगा इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजना शोम्पेन, निकोबारी जनजातियाँ हजारों हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित पारिस्थितिकी संकट, सांस्कृतिक विस्थापन
6 डोलू चाय बागान (कछार) असम एयरपोर्ट विस्तार चाय बागान श्रमिक 2,500+ श्रमिक प्रभावित लाखों चाय पौधों का विनाश
7 अरुणाचल क्षेत्र (होलोन्गी आदि) अरुणाचल प्रदेश एयरपोर्ट एवं सामरिक ढाँचा स्थानीय जनजातियाँ सामुदायिक जमीन अधिग्रहण सांस्कृतिक विस्थापन
8 नूंह हरियाणा बुलडोज़र अभियान अल्पसंख्यक समुदाय घर-दुकान ध्वस्त “बुलडोज़र न्याय”, पुनर्वास का अभाव
9 हल्द्वानी उत्तराखंड रेलवे भूमि अतिक्रमण हटाओ अभियान गरीब एवं अल्पसंख्यक परिवार हजारों लोगों पर बेदखली का खतरा आवास अधिकार संकट
10 दिल्ली (जहाँगीरपुरी आदि) दिल्ली अतिक्रमण विरोधी अभियान झुग्गी एवं अल्पसंख्यक समुदाय घर-दुकानों का ध्वस्तीकरण बिना पर्याप्त पुनर्वास कार्रवाई
11 लखनऊ उत्तर प्रदेश नदी तट सुन्दरीकरण, अतिक्रमण हटाओ अभियान झुग्गी बस्तियाँ, गरीब परिवार सैकड़ों परिवार प्रभावित पुनर्वास की अस्पष्टता, आजीविका संकट
12 वाराणसी उत्तर प्रदेश कॉरिडोर एवं घाट सुन्दरीकरण परियोजनाएँ स्थानीय दुकानदार, कारीगर, गरीब परिवार अनेक मकान-दुकान ध्वस्त सांस्कृतिक एवं आर्थिक विस्थापन
13 मेरठ उत्तर प्रदेश सड़क चौड़ीकरण एवं बुलडोज़र अभियान शहरी गरीब एवं अल्पसंख्यक समुदाय बस्तियाँ प्रभावित नोटिस और पुनर्वास पर प्रश्न
14 भोपाल मध्य प्रदेश स्मार्ट सिटी एवं झुग्गी हटाओ अभियान झुग्गी निवासी एवं मजदूर वर्ग हजारों लोग प्रभावित आवास और रोजगार संकट
15 इन्दौर मध्य प्रदेश स्मार्ट सिटी, सड़क विस्तार एवं सुन्दरीकरण फुटपाथ विक्रेता, झुग्गी निवासी लगातार बेदखली शहरी गरीबों का हाशियाकरण
16 मुम्बई (धारावी आदि) महाराष्ट्र पुनर्विकास परियोजनाएँ एवं स्लम पुनर्गठन झुग्गी निवासी, प्रवासी मजदूर बड़े पैमाने पर पुनर्वास/विस्थापन कॉरपोरेट विकास बनाम आवास अधिकार
html id="htmleconclusion2026"

9. आर्थिक और वैश्विक प्रभाव

अंतर्राष्ट्रीय रिपोर्टों के अनुसार भारत में बढ़ती सांप्रदायिक अस्थिरता, संगठित नफरत और बुलडोज़र कार्रवाइयों का प्रभाव केवल मानवाधिकारों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका असर देश की अर्थव्यवस्था, वैश्विक छवि और लोकतांत्रिक विश्वसनीयता पर भी पड़ रहा है।
रिपोर्टों में कहा गया है कि सामाजिक तनाव और विधि के शासन पर उठते प्रश्न विदेशी निवेश (FDI) और आर्थिक स्थिरता को प्रभावित करते हैं। साथ ही, प्रेस स्वतंत्रता, धार्मिक स्वतंत्रता और नागरिक अधिकारों को लेकर अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भारत की लोकतांत्रिक छवि पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
इसके अतिरिक्त, आदिवासी क्षेत्रों में खनन, जंगल कटाई और बड़े पैमाने पर विस्थापन ने पर्यावरणीय संकट को भी गहरा किया है, जिससे भारत की “समावेशी विकास” की अवधारणा पर प्रश्नचिह्न लगा है। इस प्रकार संगठित नफरत और विकास आधारित विस्थापन भारत की वैश्विक साख और लोकतांत्रिक पहचान दोनों के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं।

10. निष्कर्ष

यह अध्ययन स्पष्ट करता है कि भारत में “संगठित नफरत” अब केवल व्यक्तिगत या सामाजिक पूर्वाग्रह का परिणाम नहीं रह गई है, बल्कि यह सत्ता, मीडिया, प्रशासन, कानून और वर्तमान विकास मॉडल के संयुक्त प्रभाव से निर्मित एक संरचनात्मक प्रक्रिया का रूप ले चुकी है।
रिपोर्टों से यह संकेत मिलता है कि नफरती भाषणों, सांप्रदायिक ध्रुवीकरण, बुलडोज़र कार्रवाइयों, कठोर कानूनों के चयनात्मक प्रयोग तथा विकास परियोजनाओं के नाम पर किए जा रहे विस्थापन ने विशेष रूप से अल्पसंख्यकों, दलितों और आदिवासियों को असुरक्षा और हाशिए की स्थिति में पहुँचा दिया है। कई मामलों में न्यायिक प्रक्रिया, पुनर्वास और संवैधानिक अधिकारों की उपेक्षा दिखाई देती है, जिससे लोकतांत्रिक संस्थाओं और विधि के शासन पर गंभीर प्रश्न खड़े होते हैं।
अध्ययन यह भी दर्शाता है कि “विकास” और “सुरक्षा” के नाम पर चल रही परियोजनाएँ केवल भूमि अधिग्रहण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे सांस्कृतिक पहचान, पारंपरिक आजीविका और सामुदायिक अस्तित्व को भी प्रभावित कर रही हैं। बुलडोज़र यहाँ केवल मकानों को नहीं गिराता, बल्कि नागरिकता, गरिमा और संवैधानिक संरक्षण की भावना को भी कमजोर करता है।
यदि सामाजिक सद्भाव, संवैधानिक अधिकारों, न्यायिक निष्पक्षता और मानवीय गरिमा की रक्षा नहीं की गई, तो यह संकट केवल अल्पसंख्यक या आदिवासी समुदायों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि भारतीय लोकतंत्र, उसकी बहुलतावादी परंपरा और संवैधानिक ढांचे की आधारशिला को भी गहराई से प्रभावित करेगा।

संदर्भ सूची (References)

  1. United States Commission on International Religious Freedom, Annual Report 2025–26, Washington D.C.
  2. Human Rights Watch, World Report 2025: India Chapter, New York.
  3. Amnesty International, India: Demolitions, Displacement and Human Rights Violations Report, 2025.
  4. India Hate Lab, Hate Speech Events in India Report 2025–26.
  5. United Nations Human Rights Council, Reports on Indigenous Rights, Forced Evictions and Religious Freedom in India, Geneva.
  6. Olga Tellis v. Bombay Municipal Corporation, AIR 1986 SC 180.
  7. Sudama Singh & Others v. Government of Delhi, Delhi High Court, 2010.
  8. Ajay Maken & Others v. Union of India, Delhi High Court, 2019.
  9. वाल्टर फर्नांडिस, Development-Induced Displacement and Rehabilitation in India, Indian Social Institute, New Delhi.
  10. Everybody Loves a Good Drought, Penguin Books India.
  11. The Great Derangement, Penguin Random House India.
  12. नंदिनी सुंदर, Subalterns and Sovereigns: An Anthropological History of Bastar, Oxford University Press.
  13. Centre for Policy Research, Reports on Urban Evictions and Smart City Development, New Delhi.
  14. National Campaign for Housing Rights, Forced Evictions and Right to Housing Reports, India.
  15. भारतीय संविधान, अनुच्छेद 14, 19, 21, 25 तथा पाँचवीं अनुसूची।

Article Views :

How to Cite this Article :


Related Articles

Post a Comment

0 Comments