स्वाइन फ्लू (H1N1) के लक्षण, बचाव और आयुर्वेदिक उपचार | Swine Flu & Ayurveda

स्वाइन फ्लू से डरे नहीं, सावधान रहे। मानसिक दुर्बलता और भय सामान्य रोग भी गंभीर हो जाते हैं। आयुर्वेद में इसे सत्वबल कहते है, जिसके सबल होने के रोगी शिघ्र स्वस्थ हो जाता है। आयुर्वेदिक चिकित्सा विशेष प्रभावी है।
Public Discourse | Ayurvea | Health | Swine Flu | H1N1
Published: June 03, 2026 | Author: प्रो.(डॉ.) जे.एस. त्रिपाठी

Swine Flu (H1N1) and Ayurvedic Management

The text explains that Swine Flu (H1N1) is a contagious viral respiratory infection similar to the common cold, caused by a virus with surface proteins structurally resembling swine influenza viruses. Contrary to common myths, it is not transmitted by eating pork or poultry; rather, it spreads like any standard flu through respiratory droplets, coughing, sneezing, and direct contact with infected persons or shared items. While most individuals experience mild symptoms (fever, sore throat, headache, body aches) that resolve in a few days, vulnerable groups—such as infants under six months, pregnant women, the elderly, and individuals with underlying conditions (diabetes, TB, kidney/heart disease)—are at a higher risk for severe complications.

Modern medicine focuses primarily on supportive care and boosting the immune system because the virus frequently mutates. From an Ayurvedic perspective, the disease is treated similarly to Pratishyaya (common cold/flu), occurring when weakened digestive fire (Dehagni) and impaired immunity allow external irritants to disrupt the body's Doshas. Prevention is key: maintaining hygiene, wearing masks, avoiding crowds, and minimizing exposure to pollution and damp environments. Home remedies like turmeric, garlic, ginger milk, and herbal decoctions (Giloy, black pepper, Vasaka) help bolster immunity. Specialized Ayurvedic formulations and nasal therapies (Nasya) are recommended under the supervision of a qualified Ayurvedic physician, warning strongly against self-medication based on social media.

स्वाइन फ्लू (H1N1) और आयुर्वेद

खबरों के मुताबिक दिल्ली में स्वाइन फ्लू के मामले पाए गए हैं। इसे H1N1 नाम से जाना जाता है। सामान्य तौर पर देखें तो यह इस मौसम में होने वाला एक आम रोग है, जो एक प्रकार का नजला-जुकाम (प्रतिश्याय) ही है। जैसा कि हम जानते हैं, नजला-जुकाम एक वायरस जनित संक्रामक रोग है।

स्वाइन फ्लू के वायरस की संरचना सूअर में होने वाले जुकाम के वायरस जैसी होती है, इसीलिए इसे स्वाइन फ्लू (सूकर-प्रतिश्याय) कहा गया है। अमेरिकी वैज्ञानिकों ने 2009 में इस विषाणु की पहचान कर इसे H1N1/09 नाम दिया था। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे महामारी घोषित किया था, हालांकि इसका प्रभाव अन्य महामारी जितना भीषण नहीं रहा।

यह वायरस दो विशेष प्रोटीन्स के आवरण से ढका रहता है, जो इसके संक्रमण को फैलाने में सहायक होते हैं। इन प्रोटीन्स के नाम हेमाग्लुटिनिन (Hemagglutinin) और न्यूरामिनिडेस (Neuraminidase) हैं। इन्हीं की संरचना सूअर के विषाणुओं के प्रोटीन जैसी होती है, जिसके आधार पर इसका नामकरण किया गया है।

स्वाइन फ्लू के बारे में यह भ्रांति है कि यह सूअर या मुर्गे के संपर्क में आने अथवा उनका मांस खाने से फैलता है, जो कि पूर्णतः गलत है। यह रोग अन्य सामान्य फ्लू की तरह ही एक-दूसरे के संपर्क में आने से फैलता है। संक्रमित व्यक्ति या पशु-पक्षी के संपर्क में आने, उनके छींकने या खांसने से इसके विषाणु श्वास नली में प्रवेश कर जाते हैं। संक्रमित व्यक्तियों द्वारा प्रयोग की गई तौलिया आदि सामग्री का उपयोग नहीं करना चाहिए, जैसा कि प्रत्येक प्रकार के जुकाम में सलाह दी जाती है।

शुरुआत में ऐसी अवधारणा थी कि लोग इससे बहुत तेजी से प्रभावित हो रहे हैं, क्योंकि तब तक लोगों में इसके प्रति रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित नहीं हुई थी। सामान्य जुकाम के 0.5 से 1 प्रतिशत रोगियों में गंभीर लक्षण दिखने पर स्वाइन फ्लू की आशंका हो सकती है। विशेष रूप से 6 माह से छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं, हृदय, गुर्दे, मधुमेह व टीबी के रोगियों तथा 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों—अर्थात कमजोर इम्युनिटी वाले व्यक्तियों में इसके संक्रमण की संभावना अधिक रहती है।

इस रोग में तेज बुखार, खांसी, गला खराब होना, सिरदर्द, शरीर में दर्द, छींकें आना और सांस लेने में कष्ट होना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। इस साल यह देखने में आया है कि बुखार तो तीन दिनों में उतर जा रहा है, लेकिन गला खराब होना, सिरदर्द, चक्कर आना और कमजोरी कई दिनों तक बनी रह सकती है। सांस लेने में तकलीफ होने पर तुरंत सावधान होकर चिकित्सक से इलाज कराना चाहिए।

आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के अनुसार इसके विषाणु (वायरस) अनेक प्रकार के होते हैं। यह वायरस अपना रूप (स्ट्रेन) बदलता रहता है, इसीलिए इसकी कोई एक विशिष्ट दवा नहीं बनाई जा सकी है; इसके इलाज में मुख्य रूप से प्रतिरक्षा प्रणाली (Immune System) को मजबूत बनाए रखने के उपाय किए जाते हैं।

सूक्ष्म दृष्टि से देखें तो मजबूत इम्युनिटी वाले लोगों पर इसका कोई खास असर नहीं होता, लेकिन शहरों में वायु प्रदूषण के कारण इसके अधिक प्रभावी होने की संभावना बनी रहती है।

आयुर्वेद में प्रतिश्याय (जुकाम-फ्लू) का कारण बाह्य विक्षोभक द्रव्यों को माना गया है। सामान्यतः ऊपरी श्वास तंत्र (नाक) में स्थित वात-पित्त-कफ इन बाह्य द्रव्यों को नष्ट कर देते हैं, पर जब ये कमजोर पड़ते हैं तो विकृत हो जाते हैं। इससे देहाग्नि मंद हो जाती है और आम दोष बढ़ जाता है। यह दोष अधिक समय तक रहने पर आंतरिक श्वास तंत्र को प्रभावित कर गंभीर स्थिति उत्पन्न कर देता है, जो स्वाइन फ्लू का रूप ले सकती है।

स्वाइन फ्लू से बचाव ही इसका सबसे उत्तम इलाज है। जुकाम होने पर विश्राम करें, भीड़भाड़ से बचें, खांसते-छींकते समय तौलिया या मास्क का प्रयोग करें। यदि कोई अन्य व्यक्ति छींक या खांस रहा हो तो उससे दूरी बनाएं। सीलन, धूल, धुएं और प्रदूषित वातावरण से बचें।

आयुर्वेद के अनुसार इसका उपचार सामान्य जुकाम की तरह ही किया जाना चाहिए।

    घरेलू उपाय:

  • हल्दी, लहसुन और सोंठ युक्त दूध का सेवन करें।
  • गिलोय, काली मिर्च, हरसिंगार और अडूसा का काढ़ा दिन में 2 बार लें।
  • आयुर्वेदिक औषधियां (चिकित्सकीय परामर्श अनुसार):

    • योग्य आयुर्वेद चिकित्सक की सलाह से संजीवनी वटी, लक्ष्मीविलास रस, त्रिभुवनकीर्ति रस, चन्द्रामृत रस, अभ्रक भस्म, टंकण भस्म, यवाक्षार, प्रवाल पिष्टी, श्वास कुठार रस और श्वास चिंतामणि रस का प्रयोग किया जा सकता है।
    • अणु तेल या षडबिन्दु तेल की 4-4 बूंदें नाक में डालने (नस्य) की सलाह दी जाती है।

    ये दवाएं रोग और रोगी की स्थिति के अनुसार केवल चिकित्सक ही तय कर सकते हैं, इसलिए बिना डॉक्टरी सलाह के सोशल मीडिया से देखकर खुद अपना इलाज (Self-medication) करने से बचें। संक्रमण से बचाव के लिए चिकित्सक की देखरेख में लक्ष्मी विलास रस की 2-2 गोलियां दिन में दो बार ली जा सकती हैं।

    Prof J S Tripathi
    About the Author

    प्रो. (डॉ.) जे.एस. त्रिपाठी, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU), वाराणसी के आई.एम.एस. (IMS) आयुर्वेद संकाय में कायचिकित्सा के प्रोफेसर हैं। आपके अनेक शोधपत्र राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं। लंबे चिकित्सकीय अनुभव के साथ आप शिक्षण, शोध व चिकित्सा के अनेक पुरस्कारों से सम्मानित हैं। प्रो. त्रिपाठी ‘ईस्टर्न साइंटिस्ट’ के संपादक मंडल के सम्मानित सदस्य हैं।

  • Journal Home
  • Article Views :

    How to Cite this Article :


    Related Articles

    Post a Comment

    0 Comments