तर्क की कसौटी खरा उतरने पर ज्ञान ही विज्ञान बन जाता है-डॉ.अचल

News Analysis| Eastern Scientist

 


के.डी इण्टर कालेज सिंगही,मझगाँवा-देवरिया में 2 फरवरी 2026 को स्व. दिनेश यादव मेमोरियल विज्ञान एवं हस्तकला प्रदर्शनी- 2026 का आयोजन  सम्पन्न हुआ । इस अवसर पर 200  छात्र-छात्राओं ने 70 विज्ञान एवं हस्तकला माडल प्रदर्शित किया । पैनल विशेषज्ञों की टीम में बीआरडी पीजी कालेज देवरिया के वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. हरिशंकर गोविन्द राव ,शिक्षा संकाय के डॉ. सजय कुमार, डॉ.अमरनाथ एवं ईस्टर्न साइंटिस्ट के सम्पादक डॉ. आर. अचल ने निरीक्षण कर मूल्यांकन किया।


जूनियर ग्रुप में सर्वश्रेष्ठ माडल के लिए प्रथम पुरस्कार प्रज्ञा , रुची सलोनी  , द्वितीय स्थान पर प्रिंस एवं आदित्य चौहान और सिनियर कक्षा में प्रथम स्थान पर  अनिकेत राय , मकेस चौहान द्वितीय स्थान पर सृष्टि  , सोनम , नम्रता और तृतीय स्थान पर अस्मिता , रीतू , करिश्मा रही ।

प्रदर्शनी के उपरान्त द्वितीय सत्र में  सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक ई. मदन यादव एवं  अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर माँ सरस्वती और स्व. दिनेश यादव के चित्र पर माल्यापर्ण किया। छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना के पश्चात प्रबंधक श्रीमती निधि यादव ने स्वागत उद्बोधन के साथ अतिथियों को स्मृति चिन्ह,शाल व पुष्पगुच्छ से स्वागत किया ।


 इसके पश्चात पर्यावरण, शिक्षण, विकास विषय पर को नृत्य नाटिकायें प्रस्तुत की गयी जिसे अतिथियों एवं दर्शको ने  सराहा । कार्यक्रम का संचालन एस. के. खान एवं उर्मिला रानी ने  किया ।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए पैनल डॉ अचल ने कहा कि छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने की जरूरत है। तर्क की कसौटी खरा उतरने पर ज्ञान ही विज्ञान बन जाता है,जो तकनीक में बदल कर प्रयोग में आता है। प्रो. हरिशंकर गोविन्द राव कहा कि छात्रों इस तरह के आयोजनों से छात्रों के करके सीखने का अवसर मिलता है। इस क्रम में  इसके अलाव डा संजयकुमार, डा. अमरनाथ  ने भी अपने संबोधन से छात्रों का मार्गदर्शन  ने बच्चों एवं शिक्षकों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि आज बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए रचनात्मक कार्यक्रमों की अधिक जरूरत है,तभी शिक्षा का मौलिक उद्धेश्य पूरा होगा । वैज्ञानिक विकास के लिए वैज्ञानिक सोच और तर्क आवश्यक है । जिसके लिए विद्यालय द्वारा सराहनीय प्रयोग किया गया है। कार्यक्रम में अभिभावक,ग्राम प्रधान, क्षेत्र के सैंकडो गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य राघव बी. प्रसाद, कार्यक्रम व्यवस्थापक सूर्य प्रताप यादव अतिथियों एवं आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया । इस कार्यक्रम में सभी अध्यापक ने सहयोग किया ।  ईस्टर्न साइंटिस्ट शोधपत्रिका के तकनीकी सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

***

Post a Comment

0 Comments