अफसरी का सपना - पसीने की दौड़ - ठेकेदार का मजदूर: रोजगार संकट का यथार्थवादी अर्थशास्त्र

Public Discourse
Published: May 01, 2026 | Author: प्रवीन मान

The Dream of Bureaucracy - The Sprint of Sweat - The Contractor’s Laborer: The Realistic Economics of the Employment Crisis

On the occasion of International Workers' Day, this discourse examines the deteriorating landscape of employment in modern India, moving beyond conventional economic metrics to reveal a harrowing reality of exploitation and systemic stress. The narrative argues that the sophisticated jargon of ‘skills,’ ‘packages,’ and ‘professional management’ serves as a veneer, masking the struggles written on dusty recruitment grounds and precarious construction sites. The contemporary employment landscape has fractured into a stark dichotomy: the pursuit of administrative power (the ‘Bureaucratic Dream’) versus an endless, grueling sprint for survival in the uniform of a soldier or a low-level worker—a path that increasingly terminates in the insecure alleys of contractual and outsourced labor. This transition has birthed a new class of ‘Working Poor’—educated youth transformed into modern-day bonded laborers.

A critical focus of this analysis is the shifting ‘Economics of Survival’ for the youth of the Hindi heartland. For them, military service or Group-D government roles were never accidental choices but a mechanical necessity for dignity. The introduction of schemes like ‘Agniveer’ and the rise of contractual hiring (outsourcing) have acted as a double blow (neem par karela), dismantling the traditional pillars of social security and pension. This shift is characterized not merely as a policy change, but as a direct assault on the dreams of those at the bottom of the social hierarchy. The discourse further exposes the hypocrisy of the elite: while those from privileged backgrounds preach the virtues of ‘short-term skill experiences’ to the poor, their own highly-educated children (IITians, doctors, and engineers) continue to crowd the queues for secure, high-tier government positions (UPSC). This reveals a deep-seated obsession with power at the top, while the bottom of the pyramid is abandoned to the whims of middlemen and contractors.

Ultimately, the piece highlights the tragic trade-offs made by families—where youth migrate to the Gulf or board merchant ships, incurring massive debts while aging parents and young wives wait in a state of perennial longing. It warns that as long as policymakers view labor through the lens of ‘short-term contracts,’ they remain blind to a brewing social explosion fueled by a generation trapped in a triangle of bureaucratic obsession, physical exhaustion, and contractual bondage.

आज वैश्विक मजदूर दिवस के परिप्रेक्ष्य में रोजगार के घटते अवसर, शोषण, तनाव के दौर से गुजरते युवाओं और उनके परिवारों के अर्थशास्त्र से इतर, आधुनिक भारत में 'स्किल', 'पैकेज' और 'प्रोफेशनल मैनेजमेंट' की जो चमक-धमक वाली भाषा गढ़ी जा रही है, वह अक्सर उन बुनियादी हकीकतों को ढक लेती है जो धूल भरे मैदानों, रेलवे स्टेशनों के प्लेटफार्मों और निर्माण साइटों पर लिखी जाती हैं। आज का रोजगार परिदृश्य दो ध्रुवों में बंट गया है—एक तरफ सत्ता और सुरक्षा का 'अफसरी सपना' है, तो दूसरी तरफ बेल्ट-टोपी लेकर कुछ सामान्य बेहतर जीवन के लिए 'पसीने की वह अंतहीन दौड़' है जो अंततः ठेकेदारी और संविदा की असुरक्षित गलियों में जाकर दम तोड़ देती है। यह केवल बेरोजगारी का मुद्दा नहीं है, बल्कि उस 'वर्किंग पुअर' वर्ग का अर्थशास्त्र है जिसे आधुनिक युग का 'मजदूर' बना दिया गया है।

सैनिक की नौकरी या किसी विभाग में चतुर्थ श्रेणी की भर्ती कोई आकस्मिक चुनाव नहीं, बल्कि उस हिंदी पट्टी के गरीब और मध्यम वर्गीय युवाओं के 'जीवन का अर्थशास्त्र' है, जिनके पास न तो बड़े महानगरों के महँगे स्कूलों की डिग्री है और न ही मुखर्जी नगर के 'अवेटिंग कलेक्टरों' जैसा धैर्य और संसाधन। यह एक कड़वा सच है कि कलेक्टर बनने का सपना देखने वाली भीड़ कभी उन मैदानों में पसीना बहाती नहीं दिखती, जहाँ नेकर पहनकर हजारों युवा अपने घर का चूल्हा जलाने की गारंटी ढूंढते हैं। इस कड़वी हकीकत पर 'नीम पर करैला' यह चढ़ा कि जिस सरकारी सुरक्षा को समाज में सबसे सम्मानित और स्थायी माना जाता था, उसे 'अग्निवीर' और 'संविदा' (Contractual hiring) की अनिश्चितता में बदलकर एक असुरक्षित भविष्य की खाई में ढकेल दिया गया है।

आज हर सरकारी विभाग में 'आउटसोर्सिंग' और 'ठेकेदारी' का बोलबाला है। जो काम पहले एक सम्मानजनक वेतन और सामाजिक सुरक्षा के साथ होता था, वह अब एक बिचौलिए यानी 'ठेकेदार' के रहमोकरम पर है। पेंशन का अधिकार छीन लेना, भर्तियों में कटौती करना और नियमित पदों को संविदा में बदलना केवल नीतिगत बदलाव नहीं, बल्कि उस अंतिम पंक्ति के युवा के सपनों पर विकास के मिसाइल का हमला है। इलाहाबाद से तैयारी का केंद्र अब मुखर्जी नगर भले ही शिफ्ट हो गया हो, लेकिन उस झोले की हकीकत नहीं बदली जिसमें चंद किताबें और फटे हुए कपड़े रखकर एक युवा रातों-रात अपनी मंजिल तलाशता है। विडंबना देखिए कि महानता और राष्ट्रवाद का सारा बोझ उन्हीं कंधों पर डाल दिया गया है जिन्हें समाज ने 'कुशल' नहीं माना।

जो लोग संपन्न संस्थानों में अपने बच्चों को सुरक्षित भविष्य दे चुके हैं, वे आज चार साल की 'स्किल कहानियाँ' और 'कम मजदूरी में अनुभव' का ज्ञान देकर उन युवाओं को बहला रहे हैं, जिनके पास खोने के लिए कुछ नहीं है। यदि पैकेज और प्रोफेशनल करियर ही अंतिम सत्य है, तो क्यों देश के अति-शिक्षित डॉक्टर और इंजीनियर यूपीएससी की कतारों में क्यों खड़े हैं? क्या वजह है कि सत्ता और पद का मोह शीर्ष पर इतना गहरा है, जबकि नीचे के पायदान पर काम करने वाले को 'ठेकेदार का मजदूर' बनाकर छोड़ दिया गया है?

वास्तविक दुनिया टीवी के विज्ञापनों से कोसों दूर है। यहाँ एक युवा सैनिक बनने से पहले 'अग्निवीर' की अनिश्चितता से जूझता है और एक पढ़ा-लिखा युवा किसी दफ्तर में 'संविदा कर्मी' बनकर न्यूनतम मजदूरी पर अपना आत्मसम्मान गिरवी रखता है। यदि लाख पचास हजार खर्च करने की हैसियत में होते पानी की जहाजों,खाड़ी देशों का रूख कर कभी ठगा जाता है कभी परिवार का कर्जे उतारता है, या परिवार अर्थशास्त्र बदलने में कामयाब होता है। इस रास्ते में परिवार बूढ़े माँ-बाप नवव्याहता पत्नी या बच्चे सालों इंतजार करते हैं। यह शोषण और समर्पण के बीच की वह बारीक रेखा है जिसे एयरकंडीशंड कमरों में बैठकर नहीं समझा जा सकता। हम एक ऐसे पाखंडी समाज में तब्दील हो रहे हैं जो चाहता तो है कि देश के लिए कोई लड़े, कोई सड़कों पर पसीना बहाए, लेकिन वह हमारा अपना बच्चा न हो। जब तक नीति-निर्धारक रोजगार को केवल 'अल्पकालिक अनुबंध' के चश्मे से देखेंगे, तब तक वे उस सामाजिक विस्फोट को नहीं रोक पाएंगे जो सुरक्षा विहीन भविष्य की आशंका से उपजा है। वास्तविकता यह है कि आज का युवा 'अफसरी के सपने'-'पसीने की दौड़ और ठेकेदारी के मजदूर के त्रिकोण की पिसने को अभिशप्त एक 'बंधुआ मजदूर' बनकर रह गया है।

प्रवीण मान
About the Author

प्रवीण मान (दिल्ली) एक प्रखर सामाजिक विश्लेषक और सोशल मीडिया एक्टिविस्ट हैं। आप आधुनिक भारत के रोजगार संकट, संविदा संस्कृति, और ग्रामीण युवाओं की चुनौतियों के साथ-साथ धार्मिक, सामाजिक और राजनैतिक स्थितियों पर पैनी नजर रखते हुए निरंतर लिखते रहते हैं।

  • Journal Home
  • Article Views :

    How to Cite this Article :


    Related Articles

    Post a Comment

    0 Comments