चैत्र नवरात्रि विशेष: 9 दिवसीय व्रत आहार चार्ट

Culture

वैद्य साक्षी त्यागी

एम.डी.  असिस्टेंट प्रोफेसरसंहिता एवं सिद्धांत विभागदिव्या ज्योति आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज,गाजियाबादउ.प्र.

(ऋतु: वसंत | दोष प्रकृति: कफ संचय काल | उद्देश्य: उपवास + शुद्धिकरण + ऊर्जा + साधना)
आधार: आयुर्वेदिक विज्ञान + ऋतुचर्या + धार्मिक मर्यादा
आहार सिद्धांत (सभी दिनों के लिए लागू):
एक समय फलाहार, एक समय लघु भोजन
सेंधा नमक, घी, नींबू, सोंठ, जीरा, काली मिर्च आदि पाचन सहायक द्रव्य
अनुशंसित अन्न: समा चावल, कुट्टू, राजगीरा, मूंगदाल (छिलका रहित)
वर्जित: प्याज, लहसुन, तले खाद्य, तामसिक वस्तुएँ, अधिक मिर्च, टिन/फ्रोजन पदार्थ
दिवस 1: प्रतिपदा (घट स्थापना)
प्रातः: बेल शरबत + अनार के 4-5 दाने
दोपहर: लौकी-समा खिचड़ी + सोंठ + थोड़ा नींबू
सायं: पपीता + नारियल जल
दिवस 2: द्वितीया (ब्रह्मचारिणी पूजन)
प्रातः: राजगीरा लड्डू (गुड़ से) + गुनगुना जल
दोपहर: मूंगदाल चीला (घी में सेंका) + धनिया चटनी
सायं: गाजर…
रात्रि भोजन – मूंगदाल (2 भाग) + समा चावल (1 भाग) खिचड़ी
दिवस 3: तृतीया
प्रातः: नारियल जल + खजूर (1 नग)
दोपहर: लौकी + समा चावल पुलाव (बिना तले)
रात्रि: मूंगदाल-समा खिचड़ी (2:1) + नींबू रस
दिवस 4: चतुर्थी
प्रातः: अनार के दाने + गुनगुना जल
दोपहर: उबली गाजर + धनिया + जीरा + नींबू
रात्रि: मूंग-समा खिचड़ी (2:1) + पुदीना चटनी
दिवस 5: पंचमी
प्रातः: बेल शरबत + भिगोए बादाम (3 नग)
दोपहर: तोरई की सब्जी + समा चावल
रात्रि: मूंग खिचड़ी (2:1) + सौंठ + सेंधा नमक
दिवस 6: षष्ठी
प्रातः: तुलसी जल + सेब के टुकड़े
दोपहर: लौकी-समा पुलाव + काली मिर्च
रात्रि: मूंग-समा खिचड़ी (2:1) + धनिया पत्ती
दिवस 7: सप्तमी
प्रातः: नारियल जल + खजूर (1 नग)
दोपहर: उबली सहजन फलियाँ + सेंधा नमक
रात्रि: मूंगदाल-समा खिचड़ी (2:1) + नींबू रस
दिवस 8: अष्टमी
प्रातः: बेल शरबत + किशमिश (3 नग, भीगे हुए)
दोपहर: तोरई + लौकी मिश्रित सब्जी + समा चावल
रात्रि: मूंग खिचड़ी (2:1) + पुदीना-जीरा चटनी
दिवस 9: नवमी
प्रातः: नारियल जल + तुलसी जल
दोपहर: लौकी सूप + समा चावल (लघु मात्रा)
रात्रि: मूंगदाल-समा खिचड़ी (2:1) + सौंठ + ½ चम्मच घी

 

 

 

Post a Comment

0 Comments