मस्तिष्क के नये सुरक्षा कवच "म्यूसिन" का चला जो बुढ़ापे से भी बचा सकता है

News Analysis

 'चूहों पर किए गए अध्ययनों से पता चला है कि मस्तिष्क की रक्त वाहिकाओं में मौजूद म्यूसिन नामक द्रव्य फिसलन वाले प्रोटीन का एक सुरक्षात्मक कवच बनाते हैं जो उम्र के साथ कमजोर होता जाता है।

चूहों पर किए गए एक अध्ययन के अनुसार, मस्तिष्क की रक्त वाहिकाओं को ढकने वाला यह चिपचिपा अवरोध, उम्र बढ़ने के हानिकारक प्रभावों से अंग को बचाने की कुंजी हो सकता है।

अध्ययन से पता चला है कि यह म्यूसिन नामक चिपचिपा द्रव्य समय के साथ खराब होता जाता है, जिससे संभावित रूप से हानिकारक अणु मस्तिष्क के ऊतकों में प्रवेश कर सकते हैं और सूजन संबंधी प्रतिक्रियाओं को बढ़ावा दे सकते हैं। इस सुरक्षा कवच को बनाये रखने के लिए जीन थेरेपी का प्रयोग लाभदायक सिद्ध होता है। जिससे मस्तिष्क में सूजन को कम करने के साथ  वृद्ध चूहों में सीखने और याददाश्त में सुधार किया गया। फरवरी 25 में यह शोध नेचर में प्रकाशित हुआ है।

कैलिफोर्निया में स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में नोबेल पुरस्कार विजेता रसायनज्ञ और अध्ययन की प्रमुख मैडम कैरोलिन बर्टोज़ी इस शोध के बारे में आगे बताती हैं कि यह खोज म्यूसिन अणुओं के समूह पर प्रकाश डालती है जो पूरे शरीर में रक्त वाहिकाओं के अंदरूनी हिस्से को कवर्ड  करते हैं और म्यूसिन को उसकी फिसलन भरी बनावट प्रदान करते हैं। "म्यूसिन शरीर में कई दिलचस्प भूमिकाएं निभाते हैं।" "लेकिन हाल ही तक, हमारे पास उनका अध्ययन करने के लिए उपकरण नहीं थे,इसलिए म्यूसिन नामक द्रव्य के बारे नहीं के बराबर जानकारी थी।"

स्नॉटी बैरियर

म्यूसिन कार्बोहाइड्रेट से कवर्ड प्रोटीन होते हैं जो एक दूसरे के साथ जुड़कर पानी से भरे, जेल जैसे पदार्थ बनाते हैं। वे रक्त-मस्तिष्क कवच के महत्वपूर्ण घटक हैं, एक प्रणाली जो रक्त से मस्तिष्क में कुछ अणुओं की आवागमन को प्रतिबंधित करते हैं।

शोधकर्ता लंबे समय से मस्तिष्क की बीमारियों के इलाज के लिए इस अवरोध को पार करने के लिए दवाओं को साइलेंट तरीके से लाने के तरीके खोज रहे हैं। पिछले शोध से यह भी पता चला है कि उम्र के साथ इस कवच की अखंडता कम होती जाती है,। शोधकर्ता यह आशा व्यक्त करती हैं कि यह शोध बुढ़ापे  से जुड़ी बीमारियों जैसे अल्जाइमर रोग से निपटने के लिए उपचारों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है।

अल्जाइमर पर विजय: भविष्य के उपचारों पर एक नज़र

लेकिन वैज्ञानिकों को इन परिवर्तनों में म्यूसिन के योगदान के बारे में बहुत कम पता था, जब तक कि स्टैनफोर्ड में स्नातक की छात्रा सोफिया शि ने ग्लाइको कैलिक्स नामक म्यूसिन-समृद्ध परत पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला नहीं किया, जो रक्त वाहिकाओं को लाइन करती है। शि और उनके सहयोगियों ने देखा कि चूहों की उम्र बढ़ने पर
मस्तिष्क में ग्लाइकोकैलिक्स के साथ क्या होता है। बर्टोज़ी कहती हैं कि अध्ययन में यह देखा गया कि, "युवा रक्त वाहिकाओं पर मौजूद म्यूसिन, रसीले और मोटे थे "बूढ़े चूहों में, वे पतले, लंगड़े और धब्बेदार थे।" टीम ने पाया कि एक विशेष वर्ग के म्यूसिन युवा चूहों की तुलना में बूढ़े चूहों में कम प्रचुर मात्रा में थे। वैज्ञानिकों ने यह भी पाया कि म्यूसिन का उत्पादन करने के लिए आवश्यक एंजाइमों की गतिविधि में कमी के कारण रक्त-मस्तिष्क कवच रिसाव हो गया और बूढ़े चूहों में उन एंजाइमों की गतिविधि को बढ़ाने से रिसाव कम हो गया और सीखने और स्मृति परीक्षणों में जानवरों का प्रदर्शन बेहतर हुआ। बर्टोज़ी कहते हैं, बूढ़े चूहे भुलक्कड़ हो सकते हैं। "वे पहले की तरह भूलभुलैया से बाहर नहीं निकल सकते, लेकिन जब हम म्यूसिन कवच को पुनर्निर्मित किये, तो वे उन परीक्षणों में बेहतर प्रदर्शन करते पाये गये।"

(नेचर शोध पत्रिका से साभार)

Post a Comment

0 Comments